Tuesday, May 5, 2026
HomeFeaturedCHHATARI NEWS || छतारी खबर48 घंटे बाद सिपाही रविंद्र ने तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम

48 घंटे बाद सिपाही रविंद्र ने तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना छतारी क्षेत्र के अलीगढ़-अनूपशहर हाईवे पर किशनपुर पेट्रोल पंप के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में घायल हुए सिपाही रविंद्र की 48 घंटे बाद मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।
आपको बता दें कि सिपाही रविंद्र छतारी थाना क्षेत्र में अलीगढ़-अनूपशहर हाईवे पर किशनपुर पेट्रोल पंप के पास हादसे का शिकार हो गए थे। हादसा इतना भीषण था कि उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन 48 घंटे बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक सिपाही रविंद्र मूल रूप से अलीगढ़ जिले के अतरौली थाना क्षेत्र के चंदौला सुजानपुर गांव के रहने वाले थे और वर्तमान में डायल 112 सेवा में तैनात थे। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव और परिवार में मातम छा गया।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments