Tuesday, May 5, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR DEHAT NEWS || बुलंदशहर देहात खबरचलती कार और बाइक से बाहर निकाल कर स्टंट करने का वीडियो...

चलती कार और बाइक से बाहर निकाल कर स्टंट करने का वीडियो वायरल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र के स्याना रोड स्थित गांव इमलिया के पास स्टेट हाईवे पर युवकों द्वारा किए जा रहे खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक चलती कार और बाइक पर जानलेवा स्टंट कर रहे हैं। कोई युवक चलती कार से बाहर लटकता नजर आ रहा है तो कोई बाइक पर खड़े होकर स्टंट करता दिख रहा है। इस दौरान हाईवे पर गुजर रहे अन्य वाहन चालकों और राहगीरों की जान को गंभीर खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के स्टंट न सिर्फ कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि किसी बड़े हादसे को भी न्योता दे सकते हैं। युवकों की यह लापरवाही सड़क पर चल रहे आम लोगों के लिए परेशानी और डर का कारण बन गई है। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद यातायात विभाग भी हरकत में आ गया है। क्षेत्राधिकारी यातायात ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments