बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर। कृषि विभाग की टीम ने सरकारी संस्था पीसीएफ (उत्तर प्रदेश सहकारी संघ) के गोदाम से बड़े पैमाने पर यूरिया की कालाबजारी का खुलासा किया है। इस मामले में 1567 बोरे यूरिया जब्त किया गया है। सूत्रों के अनुसार, गोदाम पर गैर-जिले के ट्रकों की लोडिंग देखकर कृषि विभाग की टीम अलर्ट हो गई। टीम ने अनूपशहर गंगा पुल पर नाकाबंदी कर यूरिया लदे तीन ट्रकों को रोका। इन ट्रकों में लदा यूरिया रामपुर और संभल जिलों में ले जाया जा रहा था।
कृषि अधिकारी ने तत्काल ड्राइवरों और तस्करों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ तस्करों ने बुलंदशहर पीसीएफ गोदाम से 400 रुपये प्रति बोरा की दर से यूरिया खरीदा था, जबकि सरकारी निर्धारित दर मात्र 286 रुपये प्रति बोरा है। इस प्रकार पीसीएफ के धंधेबाजों ने प्रति बोरा 114 रुपये का मुनाफा कमाकर यूरिया की खेप बेच दी। पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम (Essential Commodities Act) की विभिन्न धाराओं में खाद माफियाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
बुलंदशहर : कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1567 बोरे यूरिया की कालाबजारी पकड़ी
RELATED ARTICLES



