Tuesday, May 12, 2026
HomeUncategorizedबुलंदशहर निवासी युवक का शव सिंभावली में मिला

बुलंदशहर निवासी युवक का शव सिंभावली में मिला


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव रजापुर में एक युवक का शव नाले से बरामद हुआ। पास में बुलेट मोटरसाइकिल भी पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और बाइक को कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि युवक की गला घोट कर हत्या की गई है। मृतक के गले पर गमछा बंधा हुआ मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान शिवकुमार निवासी बुलंदशहर के रूप में हुई है।
मामला मंगलवार का है जब कुछ लोग जैसे ही रजापुर में नाले के पास से गुजरे तो उनकी नजर एक युवक की लाश पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मृतक की पहचान कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के गले पर गमछा लिपटा हुआ था। बताया जा रहा है कि युवक की गला घोटकर हत्या की गई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments