Tuesday, May 12, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबिल्ली की मौत पर फूट-फूटकर रोई बुजुर्ग महिला, निःस्वार्थ मोहब्बत की तस्वीर...

बिल्ली की मौत पर फूट-फूटकर रोई बुजुर्ग महिला, निःस्वार्थ मोहब्बत की तस्वीर ने लोगों को किया भावुक


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के गांव कुछेजा में एक बुजुर्ग महिला बिल्ली की मौत हो जाने से ऐसा सदमा लगा कि वह खुद को संभाल नहीं सकी और चीख-चीख कर रोने लगी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो देख लोग बुजुर्ग महिला का बिल्ली के साथ नि:स्वार्थ प्रेम मान रहे है।
आपको बता दें कि बुजुर्ग महिला बिल्ली को अपने परिवार के सदस्य की तरह मानती थी। वह रोज उसकी देखभाल करती थी और उसके चार छोटे बच्चों को भी अपने हाथों से दूध पिलाती थी। बिल्ली की अचानक मौत होने के बाद महिला का विलाप देखकर आसपास के लोग भी भावुक हो गए। गांव में यह दृश्य जिसने भी देखा, उसकी आंखें नम हो गईं। बुजुर्ग महिला बार-बार बिल्ली को पुकारते हुए रोती रही। वहीं अब उसके सामने चार नवजात बिल्ली के बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी भी आ गई है। सोशल मीडिया पर भी यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इसे इंसानियत और बेजुबानों के प्रति निःस्वार्थ प्रेम की मिसाल बता रहे हैं।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments