Tuesday, May 12, 2026
HomeFeaturedSHIKARPUR NEWS || शिकारपुर खबर14 हजार किलोमीटर साइकिल चलाकर लौटा शिकारपुर का लाल, 10 ज्योतिर्लिंग व...

14 हजार किलोमीटर साइकिल चलाकर लौटा शिकारपुर का लाल, 10 ज्योतिर्लिंग व 3 धाम के किए दर्शन


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के शिकारपुर निवासी रोहित शिकारपुरिया ने अपनी अद्भुत साइकिल यात्रा पूरी कर इलाके का नाम रोशन कर दिया है। करीब 14 हजार किलोमीटर की कठिन यात्रा तय कर रोहित ने न केवल साहस और संकल्प की मिसाल पेश की, बल्कि युवाओं को मेहनत, श्रद्धा और जुनून का संदेश भी दिया है।
आपको बता दें कि रोहित ने इस लंबी यात्रा के दौरान देश के 10 ज्योतिर्लिंगों और 3 प्रमुख धामों के दर्शन किए। कठिन रास्तों, मौसम की मार और तमाम चुनौतियों के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपनी यात्रा को सफलतापूर्वक पूरा किया। उनकी इस उपलब्धि की पूरे क्षेत्र में जमकर चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान रोहित ने कई राज्यों से होकर सफर तय किया। जहां-जहां वह पहुंचे, लोगों ने उनके हौसले की सराहना की। रोहित की ऐतिहासिक यात्रा पूरी होने पर अब शिकारपुर में उनके भव्य स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई हैं।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments