बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में 10, 20 और 50 के नोटों के गड्डियों की मांग बढ़ गई हैं। बैंकों में नए नोट नही मिल पा रहे हैं। ऐसे में लोग दुकानदारों का रुख कर रहे हैं, लेकिन दुकानों पर नए नोटों की गड्डी के दाम आसमान छू रहे हैं। 10 के नोटों की गड्डी 1400 रुपये में बेच रहे हैं। वहीं 20 और 50 के नोटों की गड्डियां भी बाजारों में महंगे दामों पर बिक रही हैं।
आपको बता दें कि शादी के मौसम में नेग देने व जश्न में नोट लुटाने की वजह से लोग छोटे नोटों को प्राथमिकता देते हैं, इसीलिए शादी में 10, 20 और 50 रुपये के नोटों की खासी मांग रहती है। 10 के नोटों की गड्डी 1400 रुपये में एक व्यक्ति ने दिलाई है। 20 रुपये के नोट की गड्डी 2230 और 50 के नोट की गड्डी 5300 रुपये में मिल रही हैं। अग्रणी जिला प्रबंधक धीरज कुमार झा ने बताया कि आरबीआई से छोटी करेंसी कम आ रही है। इस कारण बैंकों में मिल नहीं रही है।
10, 20 और 50 के नए नोटों के गड्डियों के बढ़ रहे दाम
RELATED ARTICLES



