Tuesday, May 12, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरलिंक एक्सप्रेस-वे प्रभावित किसानों को बड़ी राहत की उम्मीद, डीएम-एसएसपी ने किसानों...

लिंक एक्सप्रेस-वे प्रभावित किसानों को बड़ी राहत की उम्मीद, डीएम-एसएसपी ने किसानों संग की अहम वार्ता


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलन्दशहर में लिंक एक्सप्रेस-वे से प्रभावित गांवों के किसानों की लंबे समय से चली आ रही सर्किल रेट बढ़ाने की मांग को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने विधायक की गरिमामयी उपस्थिति में किसानों के साथ सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया।
बैठक में लिंक एक्सप्रेस-वे के दायरे में आने वाले ग्रामों के किसान बड़ी संख्या में पहुंचे। किसानों ने भूमि अधिग्रहण के लिए निर्धारित मौजूदा सर्किल रेट को कम बताते हुए उसे बढ़ाने की मांग दोहराई। किसानों का कहना था कि क्षेत्र में जमीनों की बाजार कीमत लगातार बढ़ रही है, ऐसे में पुराने सर्किल रेट पर मुआवजा देना उनके साथ न्याय नहीं होगा।
जिलाधिकारी ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी मांगों और सुझावों को गंभीरता से लिया जा रहा है तथा शासन स्तर पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही कराई जाएगी।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments