Thursday, May 14, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR DEHAT NEWS || बुलंदशहर देहात खबरमर्चेंट नेवी में नौकरी लगवाने के नाम पर हड़पे 1.25 लाख रूपए

मर्चेंट नेवी में नौकरी लगवाने के नाम पर हड़पे 1.25 लाख रूपए


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर देहात क्षेत्र के गांव इस्माइला निवासी युवक फैसल की मर्चेंट नेवी में नौकरी लगवाने के नाम पर आरोपियों द्वारा 1.25 लाख रूपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है और पीड़ित ने पुलिस से ठगी की रकम वापस कराने की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
आपको बता दें कि पीड़ित फैसल ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि 23 जनवरी 2026 को कुछ लोगों ने एक एजेंसी के माध्यम से संपर्क किया और मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद आरोपियों ने युवक को अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग मोबाइल नंबरों से यूपीआई के द्वारा पांच बार में 1.25 लाख रूपए अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए। आरोपियों ने रकम हड़पने के बाद पीड़ित का फोन तक उठाना बंद कर दिया जिसके बाद पीड़ित फैसल को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद पीड़ित थाने पहुंचा और मामले में लिखित शिकायत देते हुए कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments