Thursday, May 14, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR DEHAT NEWS || बुलंदशहर देहात खबरशाहरुख हत्याकांड: न्यायालय के आदेश पर आरोपी को लिया रिमांड पर, निशानदेही...

शाहरुख हत्याकांड: न्यायालय के आदेश पर आरोपी को लिया रिमांड पर, निशानदेही से एक अवैध पिस्टल बरामद


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर देहात के पुलिस ने भईपुरा रोड पर मुर्गी फार्म के पास मिले शाहरुख के शव के आरोपी को न्यायालय के आदेश पर पुलिस कस्टडी में लिया गया था। आरोपी की निशान देही से पुलिस को घटना में प्रयुक्त एक अवैध पिस्टल बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शादान पुत्र शाहिद निवासी गांव जुलेपुरा थाना कोतवाली देहात जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि 06 अप्रैल 2026 को थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत भईपुरा रोड पर मुर्गी फार्म के पास शाहरुख पुत्र साबिर निवासी रूकन सराय धारी थाना कोतवाली नगर जपनद बुलन्दशहर का शव मिला था जिसके सिर पर चोट के निशान थे। पुलिस द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इस सम्बन्ध में मृतक के भाई तालिब की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात पर मुअसं – 241/26 धारा 103(1)/238/61(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। इस घटना से संबंधित तीन आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है तथा मुख्य आरोपी शादान द्वारा वाद संख्या 108/24 के वारंट में 08 अप्रैल 2026 को न्यायालय में आत्मसमर्पन कर दिया था, जो जिला कारागार में निरुद्ध था।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments