Friday, May 15, 2026
HomeFeaturedKAKOD NEWS || ककोड़ खबरपुरानी रंजिश में दिनदहाड़े चली गोलियां, कार का शीशा टुटा

पुरानी रंजिश में दिनदहाड़े चली गोलियां, कार का शीशा टुटा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़ में पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार की दोपहर दिनदहाड़े फायरिंग का मामला सामने आया है। सैनी चौक पर बाइक सवार दो बदमाशों ने जीतू नाम के युवक को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। हालांकि गनीमत रही कि फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन गोलियों से पास खड़ी गाड़ी के शीशे चकनाचूर हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही ककोड़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments