Friday, May 15, 2026
HomeFeaturedRAMGHAT NEWS || रामघाट खबरखेत की झोपड़ी में महिला से दुष्कर्म, पशुओं की रखवाली कर रही...

खेत की झोपड़ी में महिला से दुष्कर्म, पशुओं की रखवाली कर रही थी पीड़िता


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना रामघाट क्षेत्र में खेत पर झोपड़ी डालकर रह रही एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने रात के समय झोपड़ी में घुसकर महिला के साथ जबरदस्ती की। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है।
आपको बता दें कि पीड़ित महिला खेत पर बनी झोपड़ी में रहकर अपने पशुओं की रखवाली कर रही थी। इसी दौरान आरोपी युवक वहां पहुंचा और महिला को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी और किसी को घटना बताने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी देकर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments