बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र की एसडीएम कॉलोनी में डिवाइन स्कूल के सामने स्थित एक मकान को चोरों ने अपना निशाना बना लिया। इस दौरान चोर घर में रखी नकदी व लाखों के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। परिजनों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की हैं। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी हैं।
आपको बता दे कि एसडीएम कॉलोनी में डिवाइन स्कूल के सामने स्थित एक मकान बंद पड़ा हुआ था। परिवार के सभी लोग बैंगलोर गए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने पहले घर का ताला तोड़ा फिर स्टील की ग्रिल उखाड़कर अंदर दाखिल हुए। चोरों ने घर में रखी नकदी व सोने-लाखों के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। जब परिजन बैंगलोर से वापस लौटे तो घर का ताला व अंदर का सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। परिजनों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटे हुए हैं। पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी हुई हैं।
बैंगलोर गया था परिवार, अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर नकदी व लाखों के आभूषण ले उड़े चोर
RELATED ARTICLES



