Thursday, May 21, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरदो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन घायल, दो को भेजा...

दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन घायल, दो को भेजा हायर सेंटर


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद नगर के हाईवे स्थित टीचर कॉलोनी के पास दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस दौरान तीनों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां से दो युवकों की हालत गंभीर देखते हायर सेंटर रेफर किया गया है।
आपको बता दे की भूपेंद्र कुमार ने बताया कि सिकंदराबाद-बुलंदशहर मार्ग पर वाया फर्नीचर के सामने दो बाइकों की आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों लोग घायल हो गए और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में नगर के पक्का बाग निवासी विनीत, कोतवाली क्षेत्र के गांव बौडा निवासी राहुल, राजस्थान निवासी कृष्ण घायल हो गए। चिकित्सकों ने विनीत और कृष्णा की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया है।
वहीं घायल विनीत के परिजनों ने बताया कि वह सुबह करीब दस बजे अपनी बहन को गाजर प्लॉट पर छोड़कर घर आ रहा था। उसकी बहन गाजर मजदूरी करती है। वहीं राहुल ने बताया कि वह अपने साथ राजस्थान निवासी कृष्णा के साथ टीचर कॉलोनी स्थित अपने घर जा रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments