बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में एक कार ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया, जिससे दोनों सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई, जबकि इलाके में सनसनी फैल गई।
आपको बता दे कि दोनों भाई ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी नहर पटरी मार्ग पर यह भीषण हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं हादसे में शामिल कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश में दबिश दी जा रही है।
ड्यूटी पर जा रहे दो सगे भाइयों को कार ने रौंदा, मौत
RELATED ARTICLES



