Friday, May 22, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरगंगा दशहरा पर्व के अवसर पर रूट डायवर्जन

गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर रूट डायवर्जन


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर जनपद बुलन्दशहर के कस्बा अनूपशहर मे गंगा घाटों पर भारी संख्या में श्रृद्धालुओं द्वारा गंगा स्नान किया जाता है। श्रृद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत 23 मई 2026 की प्रातः 08.00 बजे से 26 मई 2026 की रात्रि 12.00 बजे तक भारी वाहनों का (बस/ट्रक/कैन्टर/ट्रैक्टर-ट्राली) का संचालन निर्धारित किये गये मार्गों पर किया जायेगा। अनूपशहर की ओर भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।

भारी वाहनों का डायवर्जन प्लान:-

1- दिल्ली, गाजियाबाद से अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली की ओर जाने वाले भारी वाहन सिकन्द्राबाद से भूड चैराहा-बुलन्दशहर से बाईपास होते हुये शिकारपुर तिराहा-बुलन्दशहर, शिकारपुर, डिबाई, नरौरा (गंगा बैराजपुल) से (चैकी गंगा बैराज) गुन्नौर, बबराला (सम्भल) होते हुये अमरोहा, रामपुर, मुरादाबाद बरेली की ओर जायेगें।

2- मेरठ, हापुड की तरफ से रामपुर, सम्भल, मुरादाबाद, बरेली की ओर जाने वाले वाहन भूड चैराहा, शिकारपुर तिराहा-बुलन्दशहर से शिकारपुर, डिबाई, नरौरा, (गंगा बैराजपुल) से (चौकी गंगा बैराज) गुन्नौर, बबराला (सम्भल) होते हुये अपने अपने गन्तव्य को जायेगें।

3- बरेली, मुरादाबाद, रामपुर, सम्भल (गुन्नौर) की ओर से मेरठ-हापुड़ जाने वाले भारी वाहन बबराला, चौकी गंगा बैराज (गुन्नौर, सम्भल) से (गंगा बैराज पुल) नरौरा से डिबाई, शिकारपुर, शिकारपुर तिराहा-बुलन्दशहर, भूड चैराहा होते हुये मेरठ-हापुड़ जायेगें।

4- बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, सम्भल से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन बबराला, चौकी गंगा बैराज (गुन्नौर, सम्भल) से (गंगा बैराज पुल) नरौरा, डिबाई, शिकारपुर, शिकारपुर तिराहा-बुलन्दशहर, भूड चैराहा, सिकन्द्रबाद होते हुये दिल्ली जायेगें।

5- अमरोहा, सम्भल की ओर से बुलन्दशहर आने वाले भारी वाहन बबराला, चौकी गंगा बैराज (गुन्नौर, सम्भल) से (गंगा बैराज पुल) नरौरा, डिबाई, शिकारपुर, शिकारपुर तिराहा-बुलन्दशहर होते हुये बुलन्दशहर आयेगें।

6- स्याना अडडा बुलन्दशहर से अनूपशहर की ओर जाने वाले मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments