Friday, May 22, 2026
HomeFeaturedJAHANGIRABAD NEWS || जहांगीराबाद खबरकोर्ट में छात्राओं के बयान दर्ज, छेड़छाड़ करने वाला प्रधानाध्यापक फरार

कोर्ट में छात्राओं के बयान दर्ज, छेड़छाड़ करने वाला प्रधानाध्यापक फरार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव में परिषदीय स्कूलों में प्रधानाध्यापक द्वारा छेड़छाड़ करने के मामले में गुरुवार को पुलिस ने छात्राओं के बयान कोर्ट में दर्ज है। छात्राओं के बयान तो कोर्ट में दर्ज हो गए हैं लेकिन आरोपी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार अभी भी पुलिस के शिकंज से दूर है। पुलिस अभी तक आरोपी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार को पकड़ नहीं पाई है।
आपको बता दें कि छात्राओं का आरोप है कि प्रधानाध्यापक मनोज कुमार विद्यालय में पढ़ाई के दौरान छात्राओं से छेड़छाड़ करता था। छात्राओं ने डर के कारण किसी को कुछ नहीं बताया। छात्राओं का एडमिशन जब दूसरे विद्यालय में हुआ तब उन्होंने मामले से परिजनों को अवगत कराया। इसके बाद परिजन भड़क उठे थे और मंगलवार को स्कूल परिसर में पहुंचकर हंगामा किया था। जहां परिजनों ने प्रधानाध्यापक को जमकर पीटा। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और आरोपी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कड़ी कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने प्रधानाध्यापक मनोज कुमार के खिलाफ छेड़छाड़, पा‍‌‌‍क्सो और एससीएसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को लेते हुए दो टीमों का गठन किया है और आरोपी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार की तलाश जारी है। जल्द ही आरोपी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे धकेल दिया जाएगा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments