बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र के नेशनल हाईवे-34 पर बुधवार की सुबह कार ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के दौरान बाइक सवार युवक व वृद्धा महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची व घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। इसके बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की।
आपको बता दें कि गांव लखनवाड़ा जिला अलीगढ़ निवासी आकाश ने पुलिस को बताया कि वह अपनी 60 वर्षीय मां रुपवती के साथ बाइक से कासना जा रहा था। जैसे ही वे सुखलालपुर मोड़ के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में उनकी मां गंभीर रुप से घायल हो गई। चिकित्सकों ने रुपवती की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रेफर किया हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक व वृद्ध महिला हुई घायल
RELATED ARTICLES



