बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव रसूलपुर तैलिया उर्फ मैथना में लगी सरकारी पानी की टंकी से चोरों ने इनवर्टर और बैटरी को चुरा लिया। पानी की टंकी पर तैनात गार्ड ने थाने में तहरीर देते हुए तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
आपको बता दें कि गांव रसूलपुर तेलिया के रहने वाले मनीष कुमार पानी की टंकी पर गार्ड के रूप में तैनात हैं। गार्ड ने पुलिस को बताया कि 30 अप्रैल को पानी की टंकी से इनवर्टर और बैटरी चोरी हो गई थी। गार्ड मनीष कुमार ने गांव निवासी जाबीर पुत्र यूनिस, अंकित पुत्र रघुवर और अनार पुत्र ऐसवीर पर चोरी का आरोप लगाया है। मामले में कोतवाली प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि गार्ड की तहरीर के आधार पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
सरकारी पानी की टंकी से चोरों ने इनवर्टर व बैटरी की चोरी, तीन पर मुकदमा
RELATED ARTICLES


