Wednesday, June 3, 2026
HomeFeaturedAHMADGARH NEWS || अहमदगढ़ खबरअज्ञात व्यक्ति ने 70 वर्षीय वृद्धा के साथ मारपीट कर किया रेप,...

अज्ञात व्यक्ति ने 70 वर्षीय वृद्धा के साथ मारपीट कर किया रेप, रिपोर्ट दर्ज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र में 70 वर्षीय वृद्धा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। 70 वर्षीय वृद्धा जब रिपोर्ट लिखवाने थाने पहुंची तो पुलिस ने आरोपी की पहचानकर लाने के लिए कहकर भगा दिया। मामले में अब एसपी देहात के आदेश पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए इधर-उधर दबिश दे रही है।
आपको बता दें कि वृद्धा ने पुलिस को बताया कि 17 मई की दोपहर करीब 12 बजे वह पशुओं के लिए मक्का के खेत में घास लेने गई थी। तभी एक अज्ञात व्यक्ति वहां आया और वृद्धा के साथ मारपीट करने लगा। अज्ञात व्यक्ति ने वृद्धा को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इसके बाद अज्ञात व्यक्ति ने वृद्धा के साथ रेप किया। आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति ने धमकी दी कि उसने किसी को कुछ बताया तो वह जान से मार देगा। अज्ञात व्यक्ति ने यह भी कहा कि उसने पहले भी तीन कत्ल किए हुए हैं। इसके बाद वृद्धा अपनी जान बचाकर घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद परिजन वृद्धा को लेकर थाने पहुंचे वहां पुलिसकर्मियों ने आरोपी को पहचानकर पकड़कर लो कहकर भगा दिया। इसके बाद वृद्धा ने एसपी से मामले की शिकायत की। तो एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने थाना पुलिस को फटकार लगाई और मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। अधिकारी का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments