बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन भाजपाईयों ने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर पहुंचकर हर्षोल्लास के साथ मनाया। सीएम के जन्म दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनके दीर्घायु की कामना की। सीएम के जन्म दिवस के साथ-साथ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण भी किया गया और प्रकृति को बचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ नेता सुंदर पाल तेवतिया, नगर अध्यक्ष सचिन शर्मा, आईटी संयोजक प्रिंस पाठक, महामंत्री नवीन प्रियांशु, उपाध्यक्ष सुनील गौतम, समाजसेवी भाजपा सदस्य रामदिवाकर, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
भाजपाईयों ने केक काटकर बनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन
RELATED ARTICLES



