Saturday, June 6, 2026
HomeFeaturedSHIKARPUR NEWS || शिकारपुर खबरएकेडमी के बाहर से छात्र की साइकिल चोरी

एकेडमी के बाहर से छात्र की साइकिल चोरी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोटशेर खां स्थित बालाजी मार्किट में एक डिजिटल लाइब्रेरी के बाहर खड़ी छात्र की साइकिल को चोर द्वारा चोरी करने का मामला सामने आया है। चोरी की यह वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है।
आपको बता दें कि बालाजी मार्केट में रोहित डिजिटल एकेडमी और बालाजी लाइब्रेरी का संचालन होता है। उनके संचालक किरण पाल सिंह 1 जून को भारतीय किसान यूनियन की बैठक में शामिल होने के लिए अनूपशहर गए हुए थे। एकेडमी में दोपहर करीब 12 बजे छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे थे। तभी एक अज्ञात चोर ने एकेडमी के बाहर खड़ी एक साइकिल को चोरी कर लिया। छात्र घर जाने के लिए नीचे आया जिसके बाद साइकिल गायब देख उसके होश उड़ गए। इसके बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। स्थानीय लोगों ने पास में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल तो उसमे एक चोर साइकिल को चोरी करता हुआ नजर आया। नवीन अनाज मंडी निवासी छात्र अक्षत ने थाने में शिकायती पत्र देकर साइकिल बरामद करने की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments