Sunday, June 7, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरबुलंदशहर: होटल व रेस्टोरेंट में चेकिंग के दौरान आपातकालीन विकास द्वारा पर...

बुलंदशहर: होटल व रेस्टोरेंट में चेकिंग के दौरान आपातकालीन विकास द्वारा पर लटका मिला ताला


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में अग्निशमन विभाग ने होटल और रेस्टोरेंट पर रविवार को विशेष चेंकिग अभियान चलाया। इस दौरान अग्निशमन विभाग ने होटल और रेस्टोरेंटो में आपातकालीन निकास द्वार, अग्निशमन यंत्र व NOC की जांच की। सिकंदराबाद स्थित एक होटल में आपातकालीन निकास द्वार पर ताला लटका मिला तथा चाबी गायब मिली।
बताया जा रहा है कि अग्निश्मन विभाग ने जिले में होटलों व रेस्टोरेंटो पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। जिले में 247 होटलों व रेस्टोरेंटों में से महज 70 होटलों में फायर NOC मिली। वहीं सिकंदराबाद के एक होटल में फायर सिस्टम फैल मिला तथा एक रेस्टोरेंट में आपातकालीन निकास द्वार पर ताला लटका हुआ पाया गया जब अधिकारियों ने संचालक से इसकी चाबी पूछी तो चाबी गायब मिली। अधिकारियों का कहना है कि नियमों की अनदेखी करने वाले होटल व रेस्टोरेंट की बिजली तथा पानी काटी जाएगी।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments