बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन स्टेशन के बाहर दुकान पर जा रहे एक दुकानदार पर बंदर ने हमला कर दिया। बंदर ने दुकानदार के हाथ व कोहनी पर काट लिया जिससे वह घायल हो गए। जटिया अस्पताल में उपचार के बाद उन्हें दिल्ली के सफदरगंज में भर्ती किया गया।
आपको बता दें कि रेलवे स्टेशन पर दुकानदार आनंद सिंह ने बताया कि रेलवे लाइन पर स्थित शिव कॉलोनी के रहने वाले रामखिलाड़ी की उनके पड़ोस में नाई की दुकान है। वह रोजाना की तरह फुटओवरब्रिज से रेलवे लाइन पार करने के बाद स्टेशन के मुख्य द्वार पर आए। इसके बाद वह अपने दुकान की ओर जा रहे थे तभी पीछे से एक बंदर आ गया और बंदर ने दुकानदार के हाथ व कोहनी पर काट लिया। सीएमएस डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि रामखिलाड़ी को एआरवी लगाई गई। इसके बाद हालत गंभीर देखते हुए दिल्ली के सफदरगंज के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के बाद वह घर लौट आए।
दुकानदार पर बंदर ने किया हमला, हाथ व कोहनी में काटा
RELATED ARTICLES



