Monday, June 8, 2026
HomeFeaturedKAKOD NEWS || ककोड़ खबरसड़क पर चलती कार में लगी आग

सड़क पर चलती कार में लगी आग


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़ क्षेत्र के गांव सुनपेड़ा पुल के पास चलती हुई कार में अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। कार में सवार युवकों को स्थानीय ग्रामीणों ने बाहर निकाला। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
आपको बता दें कि कार सड़क पर चल रही थी, तभी अचानक उसमें धुआं निकलने लगा और आग भड़क उठी। कार सवार युवक घबराकर बाहर निकलने की कोशिश करने लगे। आसपास खड़े ग्रामीणों ने तुरंत कार के पास पहुंचकर युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान आग तेजी से फैल रही थी। आग लगने से सड़क पर भारी भीड़ जुट गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने आग बुझाने की भी कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज थी कि कार काफी हद तक जल गई। सूचना मिलते ही ककोड़ थाना टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवकों की पहचान जुटाने और घटना के सटीक कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का मुख्य कारण माना जा रहा है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments