Wednesday, June 10, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरदेहरादून में आयोजित हुई राष्ट्रीय जूड़ो कराटे प्रतियोगिता में जिले की बेटी...

देहरादून में आयोजित हुई राष्ट्रीय जूड़ो कराटे प्रतियोगिता में जिले की बेटी ने जीता कांस्य पदक


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय जूडो कराटे प्रतियोगिता में बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर के मोहल्ला पंजाबियान की रहने वाली तन्वी सैनी ने कांस्य पदक हासिल कर अपने जिले का नाम रोशन किया है। कांस्य पदक जीतकर जब तन्वी सैनी खुर्जा लौटी तो क्षेत्रवासियों ने फूल-माला पहनकर जोरदार स्वागत किया।
आपको बता दें कि तन्वी के पिता भारत सैनी का कहना है कि देहरादून के परेड ग्राउंड में 4 जून से 7 जून तक यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में देश भर से कई खिलाड़ियों ने भाग लिया था। तन्वी ने कड़ी मेहनत से यह पदक अपने नाम कर लिया। यह उनकी बेटी की पहली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता थी। पहली बार में ही कांस्य पदक हासिल कर जिले और परिवार का नाम रोशन कर दिया।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments