Wednesday, June 10, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरगैस सिलेंडर में आग लगने से मचा हड़कंप, परिवार ने भागकर बचाई...

गैस सिलेंडर में आग लगने से मचा हड़कंप, परिवार ने भागकर बचाई जान


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित सरकारी कॉलोनी में बुधवार को एक घर में गैस सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही घर में मौजूद परिवार के सदस्यों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। आग की लपटें और धुआं दूर तक दिखाई देने लगा जिससे कॉलोनी में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना सिकंदराबाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि समय रहते परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आग लगने की घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई।
वहीं पुलिस के अनुसार, थाना सिकंदराबाद क्षेत्र की सरकारी कॉलोनी में आग लगने की सूचना पर तत्काल दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग को पूरी तरह बुझा दिया गया है। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और वर्तमान में स्थिति सामान्य है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments