बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में जर्जर हो चुके पांच लघु सेतु के स्थान पर नए पुल का निर्माण किया जाएगा। इससे लोगों के आवगमन में राहत मिलेगी।
आपको बता दें कि एक्सईएन लोक निर्माण विभाग प्रताप सिंह ने बताया कि डिबाई कर्णवास मार्ग पर नहर पर 1.58 करोड़ की लागत से, स्याना अनूपशहर कैनाल की पटरी पर 1.14 करोड़ की लागत से, कांच रोड पर 57 लाख रुपये की लागत से, डिबाई गालिबपुर मार्ग पर उमरारा संपर्क मार्ग पर 1.26 करोड़ की लागत से, छपरावत, कोटा-सनौटा संपर्क मार्ग पर नाले पर 13 लाख रुपये की लागत से, तलवारपुर-खेरपुर संपर्क मार्ग पर 97 लाख रुपये की लागत से लघुसेतुओं का निर्माण किया जाएगा। जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा।
बुलंदशहर: पांच नए पुलों का होगा नवनिर्माण
RELATED ARTICLES



