बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी क्षेत्र के गांव चिड़ावक निवासी युवक की बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की जिसके बाद पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
आपको बता दें कि युवक ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वह गंगोत्री हॉस्पिटल में मेडिकल स्टोर चलते हैं। उनकी बाइक हीरो अस्पताल के सामने खड़ी थी। अज्ञात चोर उनकी बाइक को चोरी कर फरार हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
अज्ञात चोर ने अस्पताल के बाहर खड़ी बाइक पर किया हाथ साफ
RELATED ARTICLES



