बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर के मामन चुंगी स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर पेट्रोल में पानी की मिलावट का मामला सामने आया। इसके बाद वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें बोतल में भरे पेट्रोल में पानी मिश्रित दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आते ही वाहन चालकों में नाराजगी और चिंता बढ़ गई।
बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने पेट्रोल भरवाने के बाद उसकी गुणवत्ता पर सवाल उठाए और पेट्रोल का नमूना बोतल में निकालकर वीडियो बनाया। वायरल वीडियो में पेट्रोल और पानी अलग-अलग परतों में दिखाई देने का दावा किया गया है। देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फैल गया और बड़ी संख्या में लोग पेट्रोल पंप पर पहुंचने लगे। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
बुलंदशहर: पेट्रोल में पानी की मिलावट का आरोप, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
RELATED ARTICLES


