Saturday, June 13, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरहोटल में खाना खाने के दौरान युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

होटल में खाना खाने के दौरान युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के दानपुर क्षेत्र के भीमपुर दोराहे पर स्थित एक होटल में खाना खा रहे युवक की अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक की मौत से होटल में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आपको बता दें कि मामला गुरुवार की रात का है। जब अमित अपने एक दोस्त के साथ भीमपुर दोराहे पर होटल में खाना खाने गया था। खाना खाने के दौरान अमित अचानक अचेत होकर कुर्सी से नीचे गिर गया। इसके बाद मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत युवक की पहचान गांव इंदौरखेड़ा निवासी 35 वर्षीय अमित पुत्र जयप्रकाश के रूप में हुई है। दौलतपुर चौकी प्रभारी राहुल राजपूत का कहना है कि युवक शराब का आदी था और वह शराब का अत्यधिक सेवन करता था। प्रथम दृश्यता उसकी मौत हृदयगति रुकने से होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments