Wednesday, August 26, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरकचहरी में अधिवक्ता को दिनदहाड़े जान से मारने की धमकी से मचा...

कचहरी में अधिवक्ता को दिनदहाड़े जान से मारने की धमकी से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की कचहरी परिसर में एक अधिवक्ता को सरेआम जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद कचहरी परिसर में हड़कंप मच गया और अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया। पीड़ित अधिवक्ता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, अधिवक्ता शाहनवाज खान कचहरी परिसर स्थित मस्जिद से नमाज अदा कर लौट रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे अनीश और शाहरुख ने उन्हें घेर लिया और पुरानी रंजिश को लेकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि घटना के दौरान उन्हें फोन पर ओसामा नामक व्यक्ति ने भी धमकी दी और कचहरी परिसर में घुसकर हमला करने की चेतावनी दी। अधिवक्ता का कहना है कि इस घटना से उन्हें और उनके परिवार को जान-माल का खतरा पैदा हो गया है। दिनदहाड़े कचहरी जैसे संवेदनशील और सुरक्षित माने जाने वाले परिसर में हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही अधिवक्ताओं में रोष फैल गया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठने लगी। वहीं पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments