बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर क्षेत्र में मंगलवार दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। बाइक सवार दो बदमाशों ने पैदल घर लौट रहे एक ग्रामीण को निशाना बनाते हुए उससे एक लाख रुपये की नकदी लूट ली और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, गांव रूपवास निवासी राजवीर सिंह ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) से एक लाख रुपये नकद निकाले थे। बैंक से रकम निकालने के बाद वह पैदल अपने गांव की ओर जा रहे थे। तभी अलीगढ़ रोड स्थित अचलपुर-लच्छमपुर मोड़ के निकट बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और नकदी से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। आरोप है कि वारदात से पहले बदमाश अपनी बाइक पर एक साधु को बैठाकर घूम रहे थे। लूट को अंजाम देने के बाद बदमाश साधु को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। पीड़ित राजवीर सिंह ने घटना की तहरीर अनूपशहर कोतवाली में दे दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।
बैंक से पैसे निकालकर लौट रहे ग्रामीण से बाइक सवारों ने की दिनदहाड़े लूट, बदमाश एक लाख रुपये लेकर फरार
RELATED ARTICLES



