Sunday, June 21, 2026
HomeFeaturedSHIKARPUR NEWS || शिकारपुर खबरअनाज मंडी में 10 हजार की रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार जितेंद्र...

अनाज मंडी में 10 हजार की रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार जितेंद्र कुमार गिरफ्तार व मंडी सचिव अर्जुन सिंह फरार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर के शिकारपुर अनाज मंडी में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को कंप्यूटर ऑपरेटर जितेंद्र कुमार को दस हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों धर दबोचा। और गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। मंडी सचिव अर्जुन सिंह मौके से फरार हो गया। एंटी करप्शन टीम द्वारा की गयी इस कार्यवाही से अनाज मंडी में हड़कंप मचा रहा। मंडी समिति के पूर्व सफाई ठेकेदार विनोद गिरी की शिकायत पर यह कार्यवाही की गई। कोतवाली में आरोपी मंडी सचिव अर्जुन सिंह और कंप्यूटर ऑपरेटर जितेंद्र कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
आपको बता दें कि गांव सलेमपुर के रहने वाले मंडी समिति के पूर्व सफाई ठेकेदार विनोद गिरी ने बताया कि 1.20 लाख रूपए के भुगतान के बदले कृषि उत्पादन मंडी समिति शिकारपुर का कंप्यूटर ऑपरेटर जितेंद्र कुमार व मंडी सचिव अर्जुन सिंह रिश्वत मांग रहे थे जिसके बाद सफाई ठेकेदार ने इसकी शिकायत मेरठ एंटी करप्शन से कर दी। एंटी करप्शन मेरठ की टीम निरीक्षक मयंक कुमार अरोरा के नेतृत्व में गुरुवार की दोपहर कृषि उत्पादन मंडी समिति पहुंच गई जहां उन्होंने रिश्वतखोरों को पकड़ने के लिए मंडी समिति कार्यालय के आसपास जाल बिछा दिया। कंप्यूटर ऑपरेटर जितेंद्र कुमार ने रिश्वत की रकम अपने हाथों में ली। तभी एंटी करप्शन की टीम में उसे पकड़ लिया। वहीं इस प्रकरण से जुड़ा आरोपी मंडी सचिव फरार हो गया। गिरफ्तार किए गए रिश्वतखोर जितेंद्र कुमार पुत्र मदन सिंह निवासी गांव नरेंद्रपुर थाना नरसेना जिले बुलंदशहर का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, सफाई ठेकेदार के 1.20 लाख रुपये का भुगतान था। 60 हजार रुपये का भुगतान कर दिया था। 60 हजार रुपये अभी रोक कर रखे थे। उक्त भुगतान की एवज में 10 हजार रुपये की मांग मंडी सचिव अर्जुन सिंह सिरोही के द्वारा की गई थी।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि एंटी करप्शन टीम के इंस्पेक्टर मयंक कुमार अरोरा की तहरीर पर आरोपी मंडी सचिव अर्जुन सिंह और कंप्यूटर ऑपरेटर जितेंद्र कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जितेंद्र कुमार को एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि सचिव अर्जुन सिंह फरार है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments