बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के प्रीत विहार कॉलोनी में एक युवक ने गृह क्लेश के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, मामला शुक्रवार की दोपहर का है। प्रीत विहार कॉलोनी में एक युवक ने घर में बने कमरे में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। इस दौरान परिजन खेत पर गए हुए थे। युवक की पहचान तरुण के रूप में हुई है। युवक ने गृह क्लेश के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया। जब परिजन खेत से आए और पंखे से लटका युवक का शव देखा तो उनके होश उड़ गए। यह दृश्य देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। शोर की आवाज सुनकर आसपास लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को पंखे से नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचयातनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
गृह क्लेश के चलते युवक ने पंखे से लटककर की आत्महत्या
RELATED ARTICLES


