बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना डिबाई क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती को एक युवक अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गया। मामले में युवती के परिजनों ने थाने में तहरीर देते हुए आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
आपको बता दें कि युवती के परिजनों ने थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि बीती 15 जून की दोपहर को उनकी पुत्री को सराय बैरूनी का रहने वाला युवक अर्श बहलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
युवती को बहलाकर ले जाने के मामले में मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES



