Friday, June 19, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरसिकंदराबाद: औद्योगिक क्षेत्र में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग

सिकंदराबाद: औद्योगिक क्षेत्र में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार को कबाड़ गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। इस दौरान धुएं का गुब्बारा दूर से ही देखा जा सकता था। सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर पानी डालकर काबू पाया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
आपको बता दें कि सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। कबाड़ में आग लगते ही चारों ओर धुआं ही धुआं फैल गया जिसके कारण यहां से गुजरने वाले स्थानीय लोगों को सांस लेने में काफी दिक्कत हुई। इसके बाद दमकल विभाग को मामले से अवगत कराया गया सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पानी डालकर काबू पाया। गनीमत यह रही कि दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments