बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर में स्वामी अविमुक्तेश्वरनंद महाराज के कार्यक्रम में अज्ञात चोर ने दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान चोर पुलिस बल की मौजूदगी में कार्यक्रम के मुख्य संयोजक उमेश पंडित के कुर्ते की जेब से 35 हजार रुपए उड़ाकर ले गए। जब उन्हें चोरी की जानकारी हुई तो आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की।
आपको बता दें कि मामला 15 जून की शाम का है। अनूपशहर कस्बे के मोहल्ला छत्ता के रहने वाले पीड़ित पूर्व सभासद उमेश पंडित ने बताया कि वह स्वामी अविमुक्तेश्वरनंद महाराज को सौभाग्य वाटिका मैरिज होम के बाहर लेने गए थे। उनकी जेब में 35 हजार रूपए रखे हुए थे। चोरों ने भीड़ का फायदा उठाकर रुपयों को चोरी कर लिया और फरार हो गए। पूरी घटना स्वागत कार्यक्रम में वीडियो बना रहे एक व्यक्ति के मोबाइल में कैद हो गई। वीडियो में गले में गमछा डालें एक अज्ञात व्यक्ति उनका पीछा करता हुआ दिखाई दिया जिसके बाद उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। स्वामी अविमुक्तेश्वरनंद महाराज के कार्यक्रम में पुलिस बल भी मौजूद था, लेकिन चोर चोरी कर फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
बुलंदशहर: पुलिस बल की मौजूदगी में अविमुक्तेश्वरनंद महाराज के कार्यक्रम से हजारों की चोरी
RELATED ARTICLES



