Saturday, June 20, 2026
HomeFeaturedNARSENA NEWS || नरसेना खबरनरसेना: नुमाईश में अश्लील डांस मामले में आयोजक के खिलाफ हो मुकदमा...

नरसेना: नुमाईश में अश्लील डांस मामले में आयोजक के खिलाफ हो मुकदमा दर्ज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरसेना क्षेत्र की चौकी बुगरासी के अंतर्गत नुमाइश मेले में वायरल हुए अश्लील डांस की वीडियो के मामले में अभी तक पुलिस ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया है। अश्लील डांस करवाने वाले आयोजक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए। वायरल वीडियो के बाद बुलंदशहर जिले की पुलिस हरकत में आई और उन्होंने थाना नरसेना पुलिस द्वारा सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर मेला प्रबंधक को कड़े निर्देश दिए गए तथा उक्त प्रकार के अशोभनीय डांस कार्यक्रम को तत्काल बंद कर दिया गया। मेले के आयोजन की अनुमति पूर्व से प्राप्त है एवं मेला सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो रहा है। वहीं नरसेना थाना प्रभारी ने जानकारी लेने पर मामला फर्जी बताया, और वीडियो को कही ओर का बताया
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई। यह वीडियो जिला बुलंदशहर के थाना नरसेना क्षेत्र से जुड़े चौकी बुगरासी के पास लगे नुमाइश मेले का है। मेले में कई स्टाल लगे हुए हैं, लेकिन एक स्टॉल ऐसा था जिसमें अश्लील डांस चल रहा था। अश्लील डांस देखने के लिए लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और लोगों ने इस डांस को अपने कमरे में कैदकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो बुलंदशहर जिले की पुलिस ने सोशल मीडिया पर थाना नरसेना पुलिस को तत्काल मामले में उचित कार्यवाही करने के आदेश दिए जिसके बाद थाना नरसेना पुलिस द्वारा सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर मेला प्रबंधक को कड़े निर्देश दिए गए तथा उक्त प्रकार के अशोभनीय डांस कार्यक्रम को तत्काल बंद कर दिया गया। मेले के आयोजन की अनुमति पूर्व से प्राप्त है एवं मेला सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो रहा है। मामले में अश्लील डांस करवाने वाले आयोजकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments