Saturday, June 20, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरगोकशी में पूर्व केंद्रीय मंत्री सरवर हुसैन के भाई समेत दो गिरफ्तार

गोकशी में पूर्व केंद्रीय मंत्री सरवर हुसैन के भाई समेत दो गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर स्थित मीट फैक्ट्री में गोकशी के आरोप में पुलिस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सरवर हुसैन के भाई और बड़े मीट कारोबारी हाजी अनवर हुसैन सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया हैं। दो लोगों से हिरासत में पूछताछ की जा रही हैं। कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। अनवर की मां बुलंदशहर स्थित अल हम्द मीट फैक्ट्री की पिकअप गाड़ी में मांस पकड़ा गया था। जांच में गोमांस होने की पुष्टि होने पर यह कार्यवाही की हैं।
गत 16 जनवरी को दो क्विंटल मांस लेकर मैक्स पिकअप बरेली जा रही थी। गोमांस की सूचना पर पुलिस ने गाड़ी को रोक लिया। चालक व उसके साथ मौजूद युवक ने इसे भैंस का मांस बताया। मौके पर एकत्र ग्रामाणों ने इसे गोमांस बताया। पुलिस ने पशु चिकित्सक की मौजूदगी में मांस का सेंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाया था। पिछले महीने मथुरा की लैब से आई रिपोर्ट में मांस गोवंश का होने की पुष्टि हुई। शुक्रवार को पुलिस ने बुलंदशहर के खुर्जा में दबिश दी। यहां से मीट कारोबारी अनवर हुसैन और पिकअप के क्लीनर इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया गया।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments