बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के शहीद स्मारक के पास स्थित वरदान हेल्थ केयर सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मार कार्यवाही की। छापामार कार्यवाही के दौरान वरदान हेल्थ केयर सेंटर के अंदर मौजूद डॉक्टरों में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान अस्पताल बिना वैध पंजीकरण के संचालित पाया गया जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वरदान हेल्थ केयर सेंटर को सील कर दिया।
आपको बता दें कि शहीद स्मारक के पास स्थित वर्तमान हेल्थ केयर सेंटर है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील दोहरे के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वरदान हेल्थ केयर सेंटर का छापा मारा। छापामारी के दौरान टीम ने वरदान हेल्थ केयर सेंटर के मौजूद स्टॉफ से दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके जिसके बाद वरदान हेल्थ केयर सेंटर को सील करने की कार्यवाही की गई। नोडल अधिकारी डॉ. सचिन भाटी का कहना है कि वरदान हेल्थ केयर सेंटर के बिना पंजीकरण मरीजों को भर्ती किए जाने की आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायत मिल रही थी। सीएमओ के आदेश पर केंद्र को सील किया गया तथा यहां भर्ती तीन मरीजों को दूसरे अस्पताल भेजा गया।
अवैध रूप से चल रहा वरदान हेल्थ केयर सेंटर सील
RELATED ARTICLES


