Tuesday, June 23, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरलखनऊ कांड के बाद बुलंदशहर में कोचिंग सेंटरों पर चलाया चेकिंग अभियान

लखनऊ कांड के बाद बुलंदशहर में कोचिंग सेंटरों पर चलाया चेकिंग अभियान


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): लखनऊ में घटित दुखद घटना के दृष्टिगत जनपद बुलन्दशहर में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए समस्त कोचिंग संस्थानों में विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान कोचिंग सेंटरों में अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, आपातकालीन निकास व्यवस्था, विद्युत सुरक्षा, भवन मानकों एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण किया गया।
यह संयुक्त अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर प्रखर पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक यातायात, अग्निशमन विभाग अधिकारीगण, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर तथा थाना कोतवाली देहात के नेतृत्व में संचालित किया गया। निरीक्षण के दौरान कई संस्थानों को सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा जिन स्थानों पर कमियां पाई गईं, उन्हें तत्काल सुधार सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
जनपद पुलिस एवं प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से इस प्रकार के निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments