Tuesday, June 30, 2026
HomeFeaturedAHMADGARH NEWS || अहमदगढ़ खबरकरीब डेढ़ सप्ताह पहले लापता हुई युवती बरामद

करीब डेढ़ सप्ताह पहले लापता हुई युवती बरामद


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र की पुलिस ने करीब डेढ़ सप्ताह से पहले लापता हुई युवती को भीमपुर दोराहे के पास से बरामद कर लिया है। पुलिस ने युवती को उसके परिजनों को सौंप दिया है जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। युवती की मां का कहना था कि पड़ोसी गांव के युवक उनकी बेटी को अगवा कर ले गया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।
थाना प्रभारी का कहना है कि युवती को भीमपुर दोराहे के पास से बरामद किया गया युवक उसे कहीं ले जाने की फिराक में था। युवक मौके से फरार हो गया। युवती के कोर्ट में बयान भी दर्ज कराए गए थे। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस इधर-उधर दबिश दे रही है। जल्द ही युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments