बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के जटपुरा स्थित हनुमान मंदिर परिसर से मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की जिसके बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि मामला 23 जून का है। गांव घूंगरावली बनवारीपुर के रहने वाले पीड़ित मनोज ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उन्होंने करीब सात बजे अपनी बाइक जटपुरा स्थित हनुमान मंदिर के पास खड़े कर ड्यूटी चले गए थे। जब पीड़ित 8:15 बजे वापस लौटने पर उनकी बाइक गया मिली। उन्होंने अपनी बाइक को काफी तलाशा, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हनुमान मंदिर परिसर में खड़ी बाइक चोरी
RELATED ARTICLES


