Thursday, July 2, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरमलका पार्क के पास खड़ी बाइक दिनदहाड़े चोरी, सीसीटीवी आया सामने

मलका पार्क के पास खड़ी बाइक दिनदहाड़े चोरी, सीसीटीवी आया सामने


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर कोतवाली क्षेत्र के मलका पार्क के पास दिनदहाड़े एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है। वही बाइक चोरी होने की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
आपको बता दें कि मामला गुरुवार की दोपहर का है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बाइक को मलका पार्क के पास खड़ी की थी। इसके बाद पीड़ित किसी कार्य से चला गया जब वह वापस लौटा तो बाइक गायब मिली। उसने पास में लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज देखी। सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध एक युवक और एक महिला बाइक को चोरी कर उसे ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। थाना कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी की जांच की जा रही है। टीम का गठन कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments