बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की पुलिस ने CEIR पोर्टल से मिली शिकायतों के आधार पर एसएसपी के निर्देशन में अभियान चलाया गया। खुर्जा नगर पुलिस ने 42 मोबाइल और बुलंदशहर कोतवाली नगर की पुलिस ने 23 मोबाइलों को बरामद किया था। जून महीने में 176 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन को बरामद किया गया है। इन मोबाइल फोनों की कीमत 45 लाख रूपए आंकी जा रही है। बरामद मोबाइलों को उनके मालिकों को सौंपा गया है। खोए हुए मोबाइल पाकर मोबाइल स्वामियों ने पुलिस का आभार जताया है।
जून माह में गुम व चोरी हुए 176 मोबाइल फोनों को पुलिस ने किया बरामद
RELATED ARTICLES


