Saturday, July 11, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरपतंग बनी काल: करंट की चपेट में आए पोते को बचाने दौड़े...

पतंग बनी काल: करंट की चपेट में आए पोते को बचाने दौड़े दादा की दर्दनाक मौत


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बुर्ज उस्मान में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। हाईटेंशन बिजली लाइन में फंसी पतंग निकालने के दौरान 12 वर्षीय अहद करंट की चपेट में आ गया। मासूम को तड़पता देख उसे बचाने के लिए दौड़े उसके 65 वर्षीय दादा इसरार भी करंट की चपेट में आ गए। हादसे में दादा इसरार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल अहद को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही खुर्जा नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक इसरार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, पतंग हाईटेंशन लाइन में फंस गई थी। उसे निकालने के प्रयास में यह दर्दनाक हादसा हुआ। परिवार के मुखिया की जान चले जाने से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है।
पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा घायल को उपचार के लिए अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments