बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र में स्थित एक ईंट भट्टे के स्टोर रूम में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जिससे स्टोर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही थाना अहमदगढ़ पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और उसे आसपास के हिस्सों में फैलने से रोक दिया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
पुलिस के अनुसार, सूचना मिलते ही थाना अहमदगढ़ पुलिस और दमकल विभाग ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग बुझा दी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
बुलंदशहर: भट्टे के स्टोर रूम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
RELATED ARTICLES


