Tuesday, July 14, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरखुर्जा: मंदिर से शनिदेव की मूर्ति चोरी, लोगों में भारी आक्रोश

खुर्जा: मंदिर से शनिदेव की मूर्ति चोरी, लोगों में भारी आक्रोश


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र में एक मंदिर से भगवान शनिदेव की मूर्ति चोरी होने का मामला सामने आया है।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर परिसर में जुट गई। विश्व हिंदू परिषद और मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब एक माह पहले भी इसी क्षेत्र में भगवान हनुमान की मूर्ति खंडित किए जाने की घटना सामने आई थी। लगातार धार्मिक स्थलों को निशाना बनाए जाने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आसपास के साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस के अनुसार, घटना के खुलासे के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और सर्विलांस की मदद से आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments