बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना कस्बे में दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। शातिर चोर ने भाजपा नेत्री अर्पणा सिंह की कार का शीशा तोड़कर बैग चोरी कर लिया। बैग में करीब 60 हजार रुपये नकद और सोने की अंगूठी रखी हुई थी। हैरानी की बात यह है कि यह घटना स्याना कोतवाली से महज 100 मीटर की दूरी पर खड़ी कार के साथ हुई। वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस भी जांच में जुट गई।
पुलिस के अनुसार, कार्रवाई करते हुए चोरी हुआ बैग और उसमें रखी नकदी को सकुशल बरामद कर लिया गया है। मामले में तहरीर प्राप्त कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
स्याना: भाजपा नेत्री की कार का शीशा तोड़कर नकदी व सोने की अंगूठी चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद
RELATED ARTICLES


